Search

 
 
 

बड़ाजामदा: दिल्ली से आई यूनिसेफ की सहयोगी संस्था ने की आदर्श मध्य विद्यालय की स्वच्छता की जांच

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad):  दिल्ली से आई यूनिसेफ की सहयोगी संस्था निर्माण ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय का स्वच्छता की जांच की. संस्‍था के झारखंड संयोजक अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को विद्यालय के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वच्छता से संबंधित सभी जानकारियों को नोट कर निरीक्षण टीम अपने साथ ले गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-cooperative-law-college-protested-demanding-promotion-in-semester-5/">जमशेदपुर

: सेमेस्टर-5 में प्रमोट करने की मांग को लेकर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

इन सब बिंदुओं पर किया निरीक्षण  

अखिलेश कुमार ने विद्यालय निरीक्षण के क्रम में छात्राओं के शौचालय, छात्र के शौचालय,  रसोई कक्ष, वाटर प्यूरीफायर, आइसोलेशन रूम,  हैंड वॉश यूनिट, दिव्यांग शौचालय कचरे की निस्तारण विधि का अवलोकन किया. रसोइयों से भोजन बनाने से संबंधित समय एवं शुद्धता का मानकों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों की पढ़ाई की भी जानकारी ली गई.

यह थे उपस्थित

इस दौरान मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश श्रीवास्तव, राकेश पाठक, शिक्षिका अमीना सिंपी सिंह सहित एसएमसी मेंबर एवं एसएमसी अध्यक्ष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/flag-march-was-taken-out-under-the-leadership-of-dc-and-ssp-in-ranchis-main-road/">रांची

के मेन रोड में डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही