Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से बंगाल जा रही बराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  किसी घर में शादी का माहौल हो तो पूरा परिवार खुशियों से झूमने लगता है. पर इसी माहौल में उस वक्त एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब बारात जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई व उस पर सवार दूल्हे के पिता, मौसा और चालक की मौत हो गई. हाउसिंग कॉलोनी निवासी अनिल पांडेय अपने पुत्र की बारात ले कर 27 फरवरी को पानागढ़ के लिए निकले. स्कॉर्पियो पर उनके साथ साढ़ू यानी लड़के का मौसा शशि पांडेय, मामा, चालक संतोष विश्वकर्मा, नाई और एक बालक भी था. आसनसोल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो (JH 10 BQ 6049) आगे जा रहे एक वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो का अगला पूरा हिस्सा बॉडी में घुस गया, जिससे दब कर चालक संतोष विश्वकर्मा, पिता अनिल पांडेय की मौत घटनास्थल पर ही गई. वहीं मौसा शशि पांडेय की मौत अस्पताल में हो गई. गंभीर रूप से जख्मी दूल्हे के मामा का इलाज दुर्गापुर में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. स्कॉर्पियो पर सवार नाई और बालक को हल्की चोटें आई है. बंगाल पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

   बरवाअड्डा के रहने वाले थे सभी

अनिल पांडेय मूल रूप से बरवाअड्डा थाना अंतर्गत मोरपहाड़ के रहने वाले थे. फिलहाल वह हाउसिंग कॉलोनी के एक मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे और यहीं रह कर जीवन यापन चलाते थे. चालक संतोष विश्वकर्मा लोहार बरवा के रहने वाले थे. मौसा शशि पाण्डेय ठेठाटांड़ के रहने वाले बताये जाते हैं. घायल और बालक को वापस घर ले आया गया है. घटना के बाद से बरवाअड्डा का माहौल गमगीन है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही