Search

 
 
 

किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई, किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन ने पीएम का पुतला फूंका

 
Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. जिसमें दिल्ली के बॉर्डर पर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर किसानों पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई व बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव, किसान सभा के अजय कुमार सिंह,बीकेएमयू के राज्य सचिव इम्तियाज खान, सिटी बस यूनियन के नीरज सिंह, इंटक के प्रवीण दुबे,सीटू के प्रतीक मिश्रा, झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची किसान संघ के अध्यक्ष झवलू लाल महतो, राष्ट्रीय जनता दल किसान मोर्चा के रंजन यादव, संतोष कुमार समेत कई संगठनों के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/coal-businessman-abhishek-srivastava-murder-case-ranchi-police-takes-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-on-remand/">कोयला

कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर

मांगों के लिये दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर कार्रवाई

नेताओं ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में एमएसपी के लागू करने किसानों पर किए गए मुकदमा को वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने, ड्राइवरों के विरोध में बनाए गए काले कानून को वापस लेने समेत कई मांगों के समर्थन में किसान दिल्ली जा रहे थे. जिस पर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस के द्वारा वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले,लाठी चार्ज एवं कई तरह की कार्रवाई आंदोलनकारियों पर की जा रही है.

16 को आम हड़ताल, ग्रामीण भारत बंद में जुटेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने 16 फरवरी के आम हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील किया कि कोयला के खनन कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद रहेंगे. बैंक, एलआईसी समेत सारे लोग सरकारी कार्य बंद रखेंगे, सारे मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में भी हड़ताल पर रहेंगे और जगह-जगह पर छोटी-बड़ी जुलूस निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में सड़कों पर किसान मजदूर का हुजूम जुटेगा.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सुफल महतो इंटक के सिमरन मिंज, अवधेश सिंह, कृष्ण वर्मा, जगन्नाथ उरांव, पुरंदर महतो, एकता प्रतीक मिश्रा, संतोष कुमार, नागेंद्र चौधरी, सुदामा खलखो, भीम सिंह मुंडा, वीरेंद्र कुमार आदि कई संगठन एवं सामाजिक संगठनों के लोग मिल थे. इसे भी पढ़ें -16">https://lagatar.in/congress-supported-bharat-bandh-of-16th-february/">16

फरवरी के भारत बंद को कांग्रेस ने दिया समर्थन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही