Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में लॉकडाउन में मुश्किल में नाई समुदाय, आमदनी बंद

Advertisement
Advertisement

Jamtara: कोरोना काल में जामताड़ा में बाल दाढ़ी बनाकर गुजारा करने वाले नाई समुदाय आफत में हैं. लॉकडाउन में बंदी से उनका रोजागर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पिछले साल और इस साल हुए लॉकडाउन ने इस समुदाय की कमर तोड़ कर रख दी है. लॉकडाउन में उनका सैलून काफी समय से बंद है.

जामताड़ा प्रखंड के भालगढ़ा गांव में काफी संख्या में नाई परिवार रहते हैं. वे पूरी तरह से इसी पेशे पर निर्भर हैं. नाई रमेश भंडारी का कहना है कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तो उम्मीद थी कि इस बार हालात बदलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए प्रशासन से मांग है कि हमलोगों की मदद की जाय ताकि संकट काल में गुजारा हो सके. बता दें कि नाई समुदाय का मुख्य पेशा बाल बनाना है. इसी से उनकी आय होती है. पिछले साल हुए लॉकडाउन ने इनके जीवन को तबाह कर दिया था. सैलून पूरी तरह बंद हो गया था. इससे आमदनी भी बंद हो गई थी.

लेना पड़ रहा कर्ज

सैलून संचालकों का कहना है कि 2020 के अंतिम महीनों में लॉकडाउन हटने के बाद इन लोगों को राहत मिली थी. किसी तरह सैलून खुल गया था और काम शुरू हो गया था. जीवन पटरी पर लौट रही थी, लेकिन करोना महामारी के दूसरे चरण ने फिर से संकट में डाल दिया. कहा कि सरकार द्वारा दो वक्त का भोजन तो मिल रहा है, लेकिन अन्य जरूरतों के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-villagers-donation-road-requested-mla/68618/">जामताड़ा

में ग्रामीणों ने चंदा कर बनायी सड़क, विधायक से लगायी थी गुहार

किराया देना कठिन

नाई समुदाय के लोगों का मानना है कि अब तो भगवान ही उनका सहारा है. वैसे जामताड़ा में सिर्फ नाई समुदाय ही नहीं, बल्कि कई दूसरे समुदायों की हालत भी गंभीर है. कई लोग महीनों से घर का किराया नहीं दे पा रहे हैं. उधार में राशन लेकर घर चला रहे हैं. दुकानों में काम करने वालों से लेकर सड़क पर सामान बेचने वाले सभी चिंतित हैं.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें- “यास”">https://lagatar.in/ranchi-dc-alerts-departments-to-deal-with-yas-48-hour-backup-ready-in-hospitals/69550/">“यास”

से निपटने के लिए रांची DC ने विभागों को किया अलर्ट, अस्पतालों में 48 घंटे का बैकअप तैयार

इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-man-murdered-in-katras-and-buried-in-persons-quarters/69284/">धनबाद:

कतरास में हत्या कर एक शख्स का शव व्यक्ति क्वार्टर में दफनाया, जांच जारी

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-three-including-two-criminals-of-ranchi/68915/">रांची

के दो अपराधी समेत तीन से NIA कर रही पूछताछ

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही