Search

 
 
 

बरेली : फोम फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूर जिंदा जले, 6 झुलसे, अब भी कई अंदर फंसे

 
Bareli : उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात अशोका फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में 4 मजदूर जिंदा जल गये. छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गये हैं. वहीं कई मजदूर अब भी लापता है. माना जा रहा है कि वह फैक्टी के अंदर ही फंसे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आग लगने से फैक्ट्री में रखे करोड़ों के सामान जलकर राख हो गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही 12 दमकल गाडियां पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गयी, जो अभी भी जारी है. (पढ़ें, AHPI">https://lagatar.in/ahpi-condemns-the-murder-of-dr-vandana-das/">AHPI

ने डॉ वंदना दास की हत्या की निंदा की)

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों को उचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं. ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने एवं प्राथमिकता के साथ घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं.

फोम की फैक्ट्री होने की वजह से तेजी से फैल गयी आग

अशोका फोम फैक्ट्री फरीदपुर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित मेगी नगला गांव में है. यह एक फोम फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल से फोम बनाने का काम होता था. फोम की फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि 20 फीट दूर लगी प्लास्टिक की शेड भी पिघल गयी. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 150 मजदूर मौजूद थे. घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी. चारों तरफ चीख पुकार मच गयी. मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-blast-again-near-golden-temple-police-detained-a-youth/">पंजाब

: स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही