Search

 
 
 

बड़गांई लैंड स्कैम: आरोप गठन पर अब 24 सितंबर को होगी सुनवाई

Ranchi News :बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News:  बड़गांई की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में  PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीएम के आरोप गठन के बिंदु पर कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की है. दरअसल तकनीकि कारणों से आज की सुनवाई नहीं हो पाई, क्योंकि इंटरनेट सेवा में कुछ समस्या की बात सामने आयी है , जिससे सुनवाई अब 24 को होगी. यहां बता दें कि मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है. 


 
बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही