Search

 
 
 

बरहीः जलमीनार निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

 
Jaideep Sinha Barhi : बरही की बसरिया उर्फ पंचमाधव पंचायत के कारीमाटी में 14 करोड़ की लागत से जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है. इस जलमीनार से करीब दो दर्जन गांवों की 50 हजार की आबादी की प्यास बुझेगी. इस जलमीनार से पंचमाधव, दुलमहा, गुड़ियों, करियातपुर आदि विभिन्न क्षेत्रों तक जलापूर्ति की जानी है. यह जलमीनार इस क्षेत्र की चिरप्रतीक्षित और अति महत्वाकांक्षी योजना है. परंतु निर्माण में घटिया गिट्टी, बालू आदि सामग्री का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है. निर्माण कार्य को लेकर प्रारंभ से ही आरोप लगाए जाते रहे हैं. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-if-the-illegal-construction-is-not-removed-from-the-basement-of-rospa-tower-then-the-corporation-should-take-action-in-a-week-high-court/">रांची

: रोस्पा टावर के बेसमेंट से अवैध निर्माण नहीं हटा, तो निगम एक सप्ताह में करे कार्रवाई : हाईकोर्ट
इस संबंध में कई बार समाजसेवियों ने भी आवाज बुलंद की. लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने भी चुप्पी साध ली. कुछ दिन काम बंद करने के बाद उसी घटिया सामग्री से कार्य प्रारंभ कर दिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियंता सिर्फ खानापूर्ति के लिए निरीक्षण करते हैं. सामग्री देखकर सहज ही गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्थानीय लोगों की मानें तो 14 करोड़ की इस जलमीनार के निर्माण में लाखों के वारे- न्यारे किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के साथ पानी की भी कमी की जा रही है.

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं : विधायक प्रतिनिधि

सबंधित मामले में बरही विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव ने बताया कि विधायक उमाशंकर यादव के प्रयास से यह महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई है. परंतु घटिया सामग्री और लचर व्यवस्था से जलमीनार की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. उन्होंने भी इसकी शिकायत जेई बिमल किशोर से की है. जेई ने संवेदक को मेटल आदि में बदलाव लाने का निर्देश भी दिया, परंतु स्थिति यथावत है.

राजमिस्त्री ने की भी घटिया सामग्री की पुष्टि 

निरीक्षण के क्रम में घटिया मेटल से जलमीनार की ढलाई की तैयारी की जा रही थी. निर्माण में प्रयोग होने वाले मेटल का न तो कोई साइज था और न ही गुणवता. इसकी संपुष्टि निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री ने भी की. इसे भी पढ़ें- विवाहिता">https://lagatar.in/married-woman-accused-of-raping-and-making-obscene-videos/">विवाहिता

का आरोप- दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब पूरे परिवार को दे रहा धमकी

घटिया सामग्री से काम कराने की सूचना मिली है, कार्रवाई करेंगे : जेई

इस संबंध में पूछे जाने पर जेई बिमल किशोर ने बताया कि संवेदक को गिट्टी बदलने का निर्देश दिया गया था. परंतु फिर से घटिया गिट्टी लगाने की सूचना मिली है, वह स्थल निरीक्षण कर इसकी जांच करते हुए उचित कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही