पंचायत मुख्यालय बेंदगी जाने में लोगों को होदी है परेशानी एक दशक में नहीं बदली सड़क की तस्वीर, मुखिया का दिया प्रस्ताव भी फांक रहा धूल Jaideep Sinha Barhi : बरही प्रखंड स्थित बेंदगी पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को दो किलोमीटर की जगह 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. मुखिया सिकंदर राणा ने बताया कि मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एनएच-31 से दो रास्ते हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंदगी की ओर से यह 3.5 किलोमीटर और प्रह्लाद सिंह के घर से लगभग ढाई किमी की दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचा जा सकता है. परंतु दोनों सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है. ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए जीटी रोड होते हुए रसोईया धमना की ओर से लगभग 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है. रसोईया धमना मुख्य मार्ग से पंचायत भवन का रास्ता भी बदहाल है. इस राह में बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल है. उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया. जनता इसी का दंश झेल रही है. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-contractors-keep-waiting-accountants-come-after-hours/">ग्राउंड
रिपोर्ट : ठेकेदार करते रहते हैं इंतजार, अकाउंटेंट आते हैं घंटों बाद
: अखबार हॉकर के बेटे को ताइवान सरकार से मिली 1.60 लाख स्कॉलरशिप और 20 हजार एनटीडी प्रतिमाह
रिपोर्ट : ठेकेदार करते रहते हैं इंतजार, अकाउंटेंट आते हैं घंटों बाद
रास्ते के अभाव में विवाह भवन का नहीं हो रहा उपयोग
मुखिया ने यह भी बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत ग्रामीणों की सुविधा के लिए 50 लाख की लागत से विवाह भवन बनवाया गया था. परंतु वहां भी पहुंचने के लिए मार्ग नहीं है. इस कारण लोग विवाह भवन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.विधायक, बीडीओ और उपायुक्त को दी गई है जानकारी
मार्ग की समस्या को लेकर बीडीओ और उपायुक्त के अलावा स्थानीय विधायक तक को जानकारी दी गई है. परंतु अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है. बरसात आने वाला है. अगर इस दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाया गया, तो एक बार फिर जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-newspaper-hawkers-son-received-1-60-lakh-scholarship-and-20-thousand-ntd-per-month-from-taiwan-government/">जमशेदपुर: अखबार हॉकर के बेटे को ताइवान सरकार से मिली 1.60 लाख स्कॉलरशिप और 20 हजार एनटीडी प्रतिमाह
Leave a Comment