Search

बरही: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Barhi: बरही में मंगलवार (23 मई) को धोबियाडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में अरुण कुमार नाम का युवक घायल हो गया था. जिसका इलाज रांची में चल रहा था. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक युवक अपने बाईक से मंगलवार को अपने घर करियातपुर से बरही स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था. तभी जीटी रोड धोबियाडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था. हेलमेट नहीं होने कारण युवक के सिर में गहरी चोट लगी थी. जिससे ब्लड क्लोटिंग हो गया था. अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हजारीबाग रेफर किया गया. फिर युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची जेनेटिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-held-to-connect-children-and-youth-with-education/">चक्रधरपुर

: बच्चों व युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए की गई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp