Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही: मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Barhi : बरही पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरही थाना कांड संख्या 145/23 का अभियुक्त कोनरा शादी मुहल्ला निवासी मो. इरफान पिता : मो अब्दुल रजाक था. प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने दी. दरअसल गिलान निवासी राजेश रजक पिता : वीरेंद्र रजक ने घर में घुसकर सोने का मंगल सूत्र, चांदी का पायल, विवो मोबाइल और 1500 नकद चोरी करने को लेकर पांच अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का 2010 से ही आपराधिक इतिहास रहा है. इस युवक के विरुद्ध बरही थाने में चार अन्य मामले पहले से दर्ज हैं. छापेमार दल में सहायक अवर निरीक्षक पंच किस्कू और बरही थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-inauguration-of-summer-camp-at-dav-public-school/">लातेहार:

डीएवी पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही