Search

 
 
 

बरही : कांग्रेस के दूसरे गुट ने पेयजल समस्या पर राजद के साथ दिया मौन धरना

 
एशिया महादेश का प्रमुख चौराहा फिर भी पेयजल के लिए तरस रहे लोग : राजेंद्र स्वर्णकार शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराए विभाग अन्यथा होगा चरणबद्ध आंदोलन : रघुनंदन Barhi :  एशिया का प्रमुख चौराहा और तिलैया डैम जैसे अथाह जल के भंडार के बावजूद बरही के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं. पेयजल आपूर्ति के लिए बनी जलमीनार वर्षों से शोभा की वस्तु बनी हुई है. यह बात मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित पेयजल और स्वच्छता विभाग के खिलाफ आयोजित मौन धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजद के राजेंद्र स्वर्णकार ने कही. उन्होंने कहा कि बरही में पेयजल की विकराल समस्या है. प्रायः नलकूप और जलमीनार खराब हैं. मुहल्ले में वाटर टैंक से जलापूर्ति की जा रही है. बावजूद अधिकारी मौन हैं. मौन धरना कार्यक्रम विभागीय उदासीनता के खिलाफ कांग्रेस के दूसरे खेमे ने राजद के साथ प्रखंड परिसर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के समीप आयोजित किया था. इसे भी पढ़ें :बिल्डर">https://lagatar.in/builder-amit-saraogi-gets-advance-bail-on-one-lakh-bail-bond-from-high-court/">बिल्डर

अमित सरावगी को हाईकोर्ट से मिली एक लाख के बेल बांड पर अग्रिम बेल

मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

धरने में शामिल सभी लोग अपने मुंह पर काली पट्टी लगाकर विभाग के प्रति रोष जता रहे थे. कांग्रेस नेता यमुना यादव ने कहा कि वर्षों से बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, रसोईयाधमना, बेंदगी और कोनरा पंचायत के लोग विभागीय उदासीनता के कारण तिलैया डैम तीन-तीन पानी टंकी होने के बावजूद पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनंदन यादव ने कहा कि अगर विभाग समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं होता है, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी. कार्यक्रम के अंत में विभागीय मंत्री के नाम एमओ आजाद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुणाल कटरियार, गाजो यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, मास्टर शरीफुल हक, बासुदेव यादव, सुशील केसरी उर्फ नुनु, राजू राणा, मोहन प्रजापति, प्रयाग यादव, रामस्वरूप सिंह, शशि जायसवाल, विजय राम, राजेंद्र केसरी, विनोद राणा, साहिल, निजाम कुरेशी, पवन कुमार, विनोद प्रसाद, मो यूसुफ, रामधनी साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accountant-misbehaved-with-kasturbas-student/">धनबाद

: कस्तूरबा की छात्रा से अकाउंटेंट ने किया दुर्व्यवहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही