Search

 
 
 

बरही: तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली, स्वास्थ्यकर्मियों ने ली शपथ

 
Barhi : बरही में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जागरुकता रैली निकाली गई. अनुमंडलीय अस्पताल में डीएस डॉ. पी ज्ञानी ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने को लेकर शपथ दिलाई. उन्होंने बताया कि तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन सिर्फ हानिकारक ही नहीं, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का वाहक भी है. उन्होंने बताया कि आज के समय में कई लोग किसी न किसी प्रकार तंबाकू से संक्रमित है. इसकी रोकथाम आवश्यक है. युवा पीढ़ियों को इसके प्रयोग से रोकना होगा. यह फैशन नहीं, जानलेवा है. उन्होंने बताया कि 1987 में WHO से प्रस्ताव पारित होने के बाद 1988 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी रोकथाम को लेकर शपथ भी दिलवाई. साथ ही सहिया और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जागरुकता रैली भी निकाली गई. रैली में सहिया दीदी निशि कुमारी सहित सभी सहिया साथी हाथों में तख्तियां लिए हुए थी. उसमे तंबाकू निषेध से संबंधित कई श्लोगन लिखे थे. मौके पर बीपीएम नारायण राम, एचएम सुधांशु कुमार, स्वास्थकर्मी कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-electricity-will-be-disrupted-for-four-hours-on-june-1/">चाकुलिया

: एक जून को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही