Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही :  R.N.Y.M कॉलेज में अब बीसीए व बीबीए की होगी पढ़ाई

Barhi : बरही के रामनारायण यादव महाविद्यालय की कामयाबी में एक और नया आयाम जुड़ गया है. महाविद्यालय में अब बीसीए व बीबीए की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी. जिसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. विमल किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय की टीम महाविद्यालय का निरीक्षण कर चुकी है. निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों कोर्स करवाने की स्वीकृति प्रदान की है. इसका यहां के विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा. उन्हें पढ़ाई के लिये अब बाहर नहीं जाना होगा. महाविद्यालय में इसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं. इसके लिए विधिवत नामांकन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी. इस स्वीकृति के लिए उन्होंने कुलपति का धन्यवाद देते हुए पूरे महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें:   बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-state-spokesperson-of-bjp-kunal-will-start-panchayat-tour-from-the-day-of-shivratri/">बहरागोड़ा

: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल शिव रात्रि के दिन से शुरू करेंगे पंचायत दौरा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही