Search

 
 
 

बरही: प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों व जनता का जताया आभार

 
Barhi: त्याग और बलिदान का त्योहार मुहर्रम बरही प्रखंड में शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. इसके लिए प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा ने प्रशासन सहित प्रबुद्धजनों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि खेद है कि कुछ लोगों ने बरही में शांति और अमन को ठेस पहुंचाने का नापाक प्रयास किया. लेकिन यहां की जनता ने नापाक इरादों को दरकिनार कर शांतिपूर्वक मुहर्रम संपन्न करवाया. स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की सूझ बूझ का भी उन्होंने तारीफ की. पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया इकबाल रजा बरही की शांति व्यवस्था को कायम रखने वाले एसडीओ पूनम कुजूर, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बीडीओ सी आर इंदीवर, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सीआई सतीश कुमार,बीपीएम दीपक कुमार व अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही अमन में खलल डालने वालों पर उचित कारवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/governments-claim-the-work-that-was-not-done-in-50-years-will-be-completed-in-5-years/">सरकार

का दावा : जो काम 50 साल में नहीं हुआ, अब 5 साल में करेंगे पूरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही