Search

 
 
 

बरही : रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर बीएसए की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

 
Barhi : बीते 12 मई से प्रारंभ हुए सात दिवसीय अर्जुन प्रसाद केसरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-16 का शनिवार को समापन हो गया. फाइनल मैच बीएसए बरही और यूनियन स्पोर्टिंग तिलैया के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसए की टीम ने 34 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 190 रन बनाये. वही जवाबी पारी खेलने उतरी यूनियन स्पोर्टिंग तिलैया की टीम 38.4 ओवर में 173 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह रोमांचक मैच में बीएसए की टीम 17 रनों से मैच जीत लिया और चैंपियन बन गई. इस टूर्नामेंट में बीएसए की टीम ने कुल 7 मैच जबकि स्पोर्टिंग क्लब को मात्र दो मैचों में जीत मिली. इसे भी पढ़ें :एनोस">https://lagatar.in/anos-said-jharkhand-party-will-emerge-as-third-front-in-2024-elections/">एनोस

ने कहा, 2024 चुनाव में झारखंड पार्टी तीसरा मोर्चा बनकर उभरेगी

ऋषि कुमार ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित

ऋषि कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अनीश कुमार द बेस्ट बैट्समैन, रितिक कुमार द बेस्ट फील्डर और सिद्धांत कुमार को द बेस्ट बॉलर के रूप में सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में बतौर निर्णायक सुशील कुमार एवं अमन कुमार, कॉमेंटेटर कुलदीप कुमार और सचिन कुमार ने गणक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मनोज केसरी और पुरस्कार वितरण प्रो संतोष चौरसिया ने किया. टूर्नामेंट बीएसए के मुख्य संरक्षक अब्दुल मन्नान वारसी की देखरेख में संपन्न हुआ. मैच संपन्न करवाने में बीएसए की पदाधिकारी बलराम केसरी, खिलाड़ी धर्मपाल केसरी, गुलाम मुस्तफा, प्रभात कुमार यादव, सुधीर पासवान, बसंत ठाकुर, संतोष शर्मा आदि सहित कई लोगों ने अहम योगदान दिया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-if-the-statue-of-kailashpati-is-not-removed-before-june-9-then-fierce-movement-pushkar-mahato/">रांचीः

9 जून से पहले कैलाशपति की प्रतिमा नहीं हटी तो उग्र आंदोलन- पुष्कर महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही