Search

 
 
 

बरही : होटल मालिक पर दर्ज हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

 
Barhi : बरही जीटी रोड पंचमाधव स्थित महुआ लाइन होटल के नौकर के साथ हुई मारपीट मामले में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकीदार की शिकायत पर शोषण और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार को होटल के दोनों नौकरों को एक बार फिर चिकित्सकों से इलाज करवाया गया है. होटल मालिक फरार चल रहा है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है. मारपीट या बर्बरता किसी भी दृष्टि से उचित नही है. पुलिस सभी बिंदुओ को ध्यान में रखकर अनुसंधान कर रही है. इसे भी पढ़ें : मंतोष">https://lagatar.in/student-delegation-to-meet-governor-in-mantosh-bedia-death-case/">मंतोष

बेदिया मौत मामले में राज्यपाल से मिलेगा छात्र प्रतिनिधिमंडल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/MMMM-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो, आरा का रहनेवाला है होटल संचालक

दरअसल पंचमाधव स्थित महुआ लाइन होटल के मालिक मनीष कुमार ने नौकरों के साथ पिटाई की थी. होटल संचालक बिहार के आरा जिला का रहने वाला है. वह पिछले 10 वर्षों से मन्नू कुमार और लंबू कुमार को जबरन बतौर नौकर कार्य करवा रहा है. बीते बुधवार को ऐसी ही एक घटना का वीडियो वायरल हुआ था. उसमें होटल संचालक अपने नौकर मन्नू को नंगे बदन कर बेरहमी से मार रहा है. इसमें नौकर होटल मालिक की मार से तड़प रहा है. इस संबंध में होटल संचालक से बात करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं होने से उनका पक्ष नही लिया जा सका. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pharmacists-association-upset-over-jharkhand-government-giving-license-to-untrained-drug-stores/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार के अप्रशिक्षितों को दवा दुकान का लाईसेंस देने से बिफरा फार्मासिस्ट एसोसिएशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही