Search

 
 
 

बरही : शिलान्यास स्थल छिन्न-भिन्न करने व तस्वीर तोड़ने को लेकर मामला दर्ज

 
नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी थाने में किया गया केस करियातपुर में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की हुई थी पहल Barhi : बीते 21 जून को बरही के करियातपुर में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया था. शिलान्यास स्थल पर बाबा साहब की तस्वीर भी लगाई गई थी. परंतु तीन दिन बाद शिलान्यास स्थल को छिन्न-भिन्न करते हुए बाबा साहब की तस्वीर को तोड़-फोड़ दिया गया था. इस मामले में बरही एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना के बाद से शिलान्यास करने वाले आक्रोशित थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-campaign-for-birth-death-certificate-will-run-from-july-14-to-august-14/">कोडरमा

: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा अभियान

समाज में भेदभाव पैदा करने की कोशिश- लक्ष्मण राव

यह जानकारी देते हुए भीम सेना के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने बताया कि इन उपद्रवियों ने समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव पैदा करने की कोशिश की, जो विधिसम्मत नहीं है. मामले को लेकर उन्होंने आवेदन देकर हजारीबाग एससी/एसटी थाना में करियातपुर के चंदन केसरी, संतोष प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, संजय प्रसाद केसरी, शिव प्रसाद केसरी, अनिल केसरी, कैलाश केसरी, धर्मेंद्र प्रजापति समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में उन सभी व्यक्तियों पर तस्वीर तोड़ने, शिलान्यास स्थल को छिन्न-भिन्न करने तथा मना करने पर जातिसूचक शब्द के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. दिए आवेदन के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 149, 504, 506 के तहत एससी/एसटी थाना कांड संख्या 15/23 दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-university-of-jharkhand-waiting-for-the-letter-from-the-government-after-that-inter-studies-will-be-done/">रांचीः

सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही