Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही: सरकारी विद्यालयों में एक साल से धूल फांक रहे कंप्यूटर, बीईईओ ने दी सफाई

Jaideep Kumar Barhi : बरही प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों में पिछले एक वर्ष से कंप्यूटर लैब बनकर तैयार हैं. हर विद्यालय में पांच कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, पावर सिस्टम भी लगाए गए हैं. लेकिन कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां यह सिस्टम धूल फांक रहे हैं. ऐसे में इस डिजिटल युग में विद्यार्थी तकनीक के मामले में कैसे अपडेट हो पाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है. सिस्टम लगाने या प्रशिक्षण के संबंध में बीईईओ रामसहाय दांगी को भी जानकारी नहीं है. पूछे जाने पर बीईईओ ने सिर्फ इतना ही बताया कि यह राज्य सरकार के निर्देशानुसार हो रहा है. प्रशिक्षण कौन देगा या कब से प्रारंभ होगा, सिस्टम कौन लगाया, उनके कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं दी गई है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है. मामले के संबंध में डीईओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि सभी कंप्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है. आगामी नए सत्र अप्रैल से कंप्यूटर की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी. वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि नया सत्र जून से प्रारंभ होगा. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-increased-honorarium-of-kasturbas-non-teaching-staff-outstanding-payment-to-hec-know-other-decisions/">हेमंत

कैबिनेट की बैठकः कस्तूरबा के शिक्षकेतर कर्मियों का बढ़ा मानदेय, HEC को बकाया भुगतान, जानें अन्य फैसले

इन स्कूलों में लगाए गए हैं कंप्यूटर सिस्टम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/barhi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीआरसी से मिली जानकारी के अनुसार, बरही प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डपोक, हरिला, करसो, पोडेया, खेरौंन, बेंदगी, विजैया, बरहीडीह, डूमरडीह, गौरियाकरमा, पंचमाधव, बॉयज मिडिल स्कूल बरही, उच्च विद्यालय कोल्हुआकला, खोड़ाहार और हाई स्कूल बरही सहित कुल 15 विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब और सिस्टम हैं. विद्यालयों में अब तक नियमित प्रशिक्षण नहीं हुए हैं. कई विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, तो कई विद्यालयों में सिस्टम ही इंस्टॉल नहीं हैं. मवि हरिला में स्थापित कम्प्यूटर धूल फांक रहे हैं, तो स्मार्ट बोर्ड इंस्टॉल ही नहीं है. पूछे जाने पर शिक्षक ने बताया कि अब तक इसकी किसी ने सुध भी नहीं ली है.

एनजीओ हरित फाउंडेशन ने की है कंप्यूटर की आपूर्ति और मिला है देखरेख का जिम्मा

कंप्यूटर की आपूर्ति और देखरेख एनजीओ हरित फाउंडेशन कर रही है. इस फाउंडेशन ने कुछ विद्यालयों में शिक्षक तो दिए हैं. लेकिन अब तक पूर्ण रूप से इंस्टॉलेशन नहीं किया है. जिस कारण प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं हुआ है. प्रशिक्षण के बाबत विद्यालय प्रभारियों को भी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि खोड़ाहार, पोड़या, बरहीडीह, खेरौंन, डपोक, पंचमाधव आदि कुछ विद्यालयों में वहां के शिक्षकों ने अपने स्तर से कंप्यूटर संचालित करने की जानकारी ली है. बहरहाल लाखों की लागत से विभिन्न विद्यालयों में लगाए गए कंप्यूटर लैब शिक्षा पदाधिकारियों की इच्छाशक्ति के बिना धूल फांकने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें - मेदांता">https://lagatar.in/jmm-supremo-shibu-soren-admitted-in-medanta/">मेदांता

में भर्ती हुए झामुमो सुप्रीमो श‍िबू सोरेन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही