Search

 
 
 

बरही: व्यापार मंडल के निर्वाचन की तिथि घोषित, प्रक्रिया शुरू

 
Barhi : बरही व्यापार मंडल के निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी है. मंगलवार को मतदाता सूची प्रदर्शन के साथ निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया. 26 सितंबर तक समिति के सदस्य आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसका निष्पादन अंतिम रूप से 27 सितंबर तक किया जा सकेगा. आगामी 12 अक्तूबर से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल, आपत्ति और नामांकन पत्रों की जांचकर सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित किया जाएगा. 13 अक्तूबर को आपत्ति और निष्पादन करते हुए सूची का प्रकाशन, नाम की वापसी और चुनाव चिह्न के साथ सूची के प्रकाशन की तिथि निर्धारित की गई है. चार नवंबर को मतदान व मतगणना के साथ परिणाम की घोषणा की जाएगी. यह जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने पत्र जारी कर दी. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-showed-strength-in-farmer-labor-rights-rally/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने किसान मजदूर अधिकार रैली में दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही