Search

 
 
 

बरहीः मारपीट में घायल युवक की मौत

 
Barhi : तीन मई की सुबह बरही की मलकोको पंचायत के चतरो में हुई मारपीट में घायल युवक रोहित पांडेय (31 वर्ष) की मौत रांची में इलाज के क्रम में हो गई. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला सड़क और जमीन विवाद से संबंधित था. मामले के संबंध में घटना के दिन ही पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 337, 338, 307, 504, 506 और 452 के तहत बरही कांड संख्या 201/23 दर्ज किया जा चुका है. पीड़ित पक्ष ने आवेदन में अपने ही गोतिया सेवा पंडित पिता : स्व. शुभम पंडित और उनकी पत्नी अनिता देवी, उनके चार पुत्र लोकनाथ पंडित, नरेश पंडित, राजू पंडित, सीताराम पंडित, उनकी मां बांदनी मसोमात और दो बहू रेखा देवी व पूजा देवी पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dog-bite-cases-increased-2484-people-got-anti-rabies-in-april/">धनबाद:

कुत्ता के काटने का मामला बढ़ा, अप्रैल में 2484 लोगों को लगा एंटी रैबीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही