Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : शांति और सौहार्द से बकरीद मनाने का निर्णय, बरही में निषेधाज्ञा लागू

Advertisement
Advertisement
Barhi : बरही में बकरीद शांति और सौहार्द से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही एसडीओ पूनम कुजूर ने 28 से 30 जून तक पूरे बरही अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा की घोषणा की है. साथ ही निर्देश जारी किया है कि इस दौरान बिना सक्षम अधिकारी के निर्देश के जुलूस या झांकी के आयोजन, आग्नेयास्त्र या तलवार, अस्त्र शस्त्र, लाठी आदि हथियार के साथ भ्रमण, धार्मिक या सौहार्द बिगाड़ने वाला टीका टिप्पणी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टिंग या फॉरवर्डिंग करने पर कार्रवाई की बात कही गई है. वहीं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर, ऊंची आवाज में डीजे का प्रयोग आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे. इसके साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त पाबंदी लगाई गई है. एसडीओ ने सभी अनुमंडल वासियों को बकरीद की बधाई देते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-by-engaging-in-60-40-dilemma-the-government-is-killing-the-rights-of-the-students-abvp/">धनबाद

: 60/40 के पचड़े में उलझाकर विद्यार्थियों का हक मार रही सरकार- अभाविप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbb-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

इधर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अमन और शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. इसकी अध्यक्षता अरविंद देवाशीष टोप्पो और संचालन रोहित कुमार सिंह ने किया. बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ नाजिर अख्तर शामिल हुए. इसमें मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव मौजूद थे. बैठक में डीएस डॉ पी ज्ञानी, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया मनोज कुमार, गोविंद साहू, नारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सदभावना विकास मंच राज सिंह चौहान, अर्जुन साव, मो मंसूर, मो बेलाल, देवधारी प्रजापति, रोहित यादव, मो रिजवान, पप्पू चंद्रवंशी सहित कई लोगो ने अपनी बातें रखीं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-suman-catherine-kispotta-becomes-commissioner-in-charge-of-north-chotanagpur-division/">हजारीबाग

: सुमन कैथरीन किस्पोट्टा बनीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी आयुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही