Search

बरही : छेड़खानी का आरोप लगा धनवार मुखिया पर जानलेवा हमला

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला, दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिया गया आवेदन Barhi : धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद और दुधपनिया निवासी अर्जुन पंडित के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह वह अपने जमीन पर से लौट रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे दुधपनिया निवासी अर्जुन पंडित, पुत्र पवन कुमार और बहू रूपा कुमारी ने हथियार और लाठी-डंडे से उनपर जानलेवा हमला कर दिया. इससे वह जख्मी हो गए. हल्ला सुनकर पास के लोग दौड़े और उन्हें किसी तरह बचाया. तत्काल इसकी सूचना एसडीपीओ को मोबाइल से देते हुए थाना को भी सूचित किया. मुखिया ने बताया कि मामला जमीन विवाद से संबंधित है, इस संबंध में फैसला भी हो चुका है. फिर भी अकारण जानलेवा हमला किया गया है. इससे वह घायल हो गए. उनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया गया. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ryots-will-get-back-the-acquired-land-in-barkagaon-order-issued/">बड़ी

खबर : बड़कागांव में रैयतों को वापस मिलेगी अधिग्रहित जमीन, आदेश जारी 

दूसरे पक्ष ने मुखिया पर पद का दुरूपयोग करने का लगाया आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के पवन कुमार ने मुखिया पर अपनी पत्नी रूपा कुमारी के साथ छेड़छाड़ और हल्ला करने पर पिता अर्जुन पंडित पर रॉड से मारने का आरोप लगाया है. इससे वह घायल होकर जख्मी हो गए. उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. उन्होंने मुखिया पर पद और पैसा का दुरुपयोग का आरोप लगाया है. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1/">बेरमो

: बिजली चोरी करते पकड़े गए 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//