Search

 
 
 

बरही : एक सप्ताह से पुरहरा और बैरिसाल में बिजली नदारद, ट्रांसफार्मर की मांग

 
Barhi : बीते एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने के कारण भंडारो पंचायत के बैरीसाल और पुरहरा वासी रात अंधेरे में गुजार रहे हैं. मुखिया रीना देवी ने बताया कि 30 जून को वज्रपात से पुरहरा गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था. वहीं बैरीसाल गांव के यादव टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था. उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण ओवरलोड के कारण 25 जून को ट्रांसफार्मर जल गया. इसकी सूचना विभाग के सहायक अभियंता को दी गई थी, परंतु आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है. मुखिया ने बैरीसाल में उपभोक्ताओं की संख्या देखते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. बिजली नहीं रहने से एक तरफ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, तो दूसरी ओर लोग पंखा नहीं चलने से गर्मी से ग्रामीण बेहाल हैं. मोबाइल रिचार्ज के लिए भी दूसरे गांव में जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-wandering-for-25-years-to-interfere-on-land-warns-of-self-immolation/">जमशेदपुर

: 25 वर्षों से जमीन पर दखल दिलाने के लिए भटक रहे परिवार ने आत्मदाह की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही