Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : जमीन की दावेदारी को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन

Barhi : बरही के महुगढ़ा निवासी शिवशंकर साव ने अपनी जमीन पर कब्जा करने वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. शिकायत की गई है कि उनकी जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है, बावजूद महुगढ़ा के अनवर मियां, सगीर मियां, मनोज मंडल, अजीत मंडल, संतोष मंडल, किशोर मंडल, रंजीत मंडल, महादेव मंडल, सरफराज मियां, अफजल मियां और साफी मियां जबरन जेसीबी लगाकर नींव खोद रहे हैं. उसने आवेदन में कहा है कि मना करने के क्रम में उन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया और गाली गलौज की. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-five-miscreants-arrested-after-robbing-a-fish-laden-pickup-van/">चौपारण

: मछली लदा पिकअप वैन लूटकर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

दूसरे पक्ष ने उसके पक्ष में फैसला आने का किया दावा

वहीं दूसरे पक्ष की सकीना खातून ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सीओ ने उस जमीन का फैसला उनके पक्ष में दिया है. फैसला आने के बाद जमीन पर काम लगाया गया. इसी बीच शिवकुमार साव, तुलसी साव, बालेश्वर साव, रामेश्वर साव, यशोदा देवी, सुनील साव, अनिल साव, मोहन साव, भुनेश्वर साव, महादेव साव, दुलारी देवी, निरिया देवी और लीलावती देवी ने काम करने से रोकते हुए गाली गलौज और मारपीट की. इसमें उनके साथ खतिजा खातून और अफसाना खातून घायल हो गईं. दोनों पक्षों ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :पाकुड़ः">https://lagatar.in/pakur-son-in-law-stabbed-to-death-accused-father-son-surrendered/">पाकुड़ः

दामाद की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही