Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : बिजली चोरी मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Barhi : बरही के कोनरा और डपोक पंचायत में 10 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ लिंडा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन सभी उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रहने के कारण कनेक्शन काटा गया था. जब छापेमारी की गयी तो पाया गया कि ये लोग टोका लगाकर बिजली जला रहे हैं. दर्ज प्राथमिकी में कोनरा के तार बंगला निवासी मो तारुफ अली, रौशन अली, सुखदेव साव, डपोक पंचायत के ओरपरता निवासी अशोक दास, संजय राणा, खुर्दजवार के महेंद्र रविदास, डपोक के दुखन पासवान, टिकैत पासवान, शंकर पासवान और बेलादोहार निवासी उमेश रविदास के नाम शामिल हैं. एसडीओ ने लोगों से बकाये बिल को जून तक जमा करने की अपील की है. ताकि विभाग के एकमुश्त योजना का लाभ मिल सके. साथ ही लोगों को वैध कनेक्शन के साथ ही बिजली उपभोग करने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें : नेहरू">https://lagatar.in/congress-furious-over-renaming-of-nehru-memorial-museum-and-library-said-modi-is-another-name-for-parochialism-and-vendetta/">नेहरू

मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर कांग्रेस आगबबूला, कहा, संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही