- भुक्तभोगियों ने कहा-गलत तरीके से काटे जा रहे बिल और लगाये जा रहे फाइन
: मुख्यमंत्री 19 मई को बाटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र )
150 रुपये प्रतिमाह कह कर मिला कनेक्शन, अचानक आने लगे 40-45 हजार के बिल
विभागीय कार्रवाई पर हरीला के चंद्रिका यादव, राजेश तुरी, जितेंद्र चौधरी, राजेश तुरी, विसून तुरी आदि ने बताया कि विभाग से भेजे गये बिल की राशि सही नहीं है. समाजसेवी बद्री यादव ने बताया कि चार वर्ष पहले बीपीएल श्रेणी के तहत मात्र 150 रुपये मासिक पर कनेक्शन दिया गया था. लेकिन अचानक लगभग 70 परिवारों को 40 से 45 हजार रुपये बकाये का बिल दे दिया गया है. यह कहीं से भी उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-warden-punished-girl-students-for-not-participating-in-sports-investigation-team-reached-after-receiving-complaint/">लातेहार:खेलकूद में हिस्सा नहीं लेने पर वार्डन ने छात्राओं को दी थी सजा, शिकायत मिलने पर पहुंची जांच टीम
बिजली व्यवस्था पर 2.40 लाख रुपये निजी खर्च कर चुके हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नियमित बिजली भी नहीं रहती है. ट्रांसफार्मर खराब की सूचना देने पर भी विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठाया. ऐसे में ग्रामीणों ने चंदा कर ट्रांसफार्मर लगाया और जर्जर पोल, तार आदि बदलवाया. इस कार्य में ग्रामीणों ने लगभग 2.40 लाख रुपये निजी खर्च किये हैं. विभाग को सूचना होने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुई. हरीला के ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारी से समझौता शिविर लगाकर बिजली बिल वसूली करने की मांग की है. साथ ही अनावश्यक बिल को माफ करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : आजीवन">https://lagatar.in/prisoner-serving-life-sentence-dies-during-treatment-in-rims/">आजीवनकारावास की सजा काट रहे कैदी की रिम्स में मौत, पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
बिजली का उपभोग किया है, तो बिल के पैसे देने होंगे : सौरभ लिंडा
बिजली विभाग के एसडीओ (सहायक विद्युत अभियंता) सौरभ लिंडा ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह बिल पहले से भी मिला है, जिसपर किसी ने भी आपत्ति नहीं जतायी. अब जब कड़ाई की जा रही है, तो विभाग की कमी बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि बिजली उपभोग किया है तो बिल के पैसे देने होंगे. वर्तमान में 30 जून तक एकमुश्त आसान किस्त योजना चल रही है. उपभोक्ता इसका लाभ लें और एक सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त जलाएं. बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से ही बकाये बिल का संग्रहण किया जा रहा है. किसी भी हाल में अवैध रूप से बिजली नहीं जलाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-strike-over-document-navis-will-return-to-work-from-may-15/">लातेहार:हड़ताल खत्म, 15 मई से काम पर लौटेंगे दस्तावेज नवीस [wpse_comments_template]

Leave a Comment