Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक में लगी आग, बिचाली जलकर राख

Barhi :  बिजली के तार के संपर्क में आने से डुमरी से बिचाली (गाय का चारा) लेकर आ रही ट्रक में आग लग गयी. अगलगी की घटना से  इलाके में अफरा तफरी मच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में ही ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया. उसमें रखा बिचाली भी जल गया. आस पास के लोग अपने घरों को बचाने में लग गये. आग के कारण वाहन नंबर भी नहीं दिख  रहा था. चालक भी ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

अगलगी में कोई हताहत की खबर नहीं 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बिजली तार के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गयी. लोगों ने बताया कि वाहन डुमरी से बिचाली लेकर बरसोत के दीपक पाठक के घर जा रहा था. इसी क्रम में यह घटना घटी है. हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल भी पहुंचकर आग बुझाने का काम करना शुरू कर दिया था. आग पर काबू पाने में ग्रामीणों ने भी सार्थक मदद किया. इस घटना में कोई हताहत नही हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही