Search

 
 
 

बरही : गांजा लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 
Barhi : बरही के एनएच-33 स्थित होटल हर्षित राज करसो के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त डस्टर जेएच 05 बीई 2463 से मादक पदार्थ जब्त किया गया है. जिसकी जानकारी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार की रात तेज रफ्तार से हजारीबाग से बरही आ रही डस्टर गाड़ी करसो स्थित डुमरडीह मोड़ के समीप एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई. इससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे डिक्की में एक किग्रा के दस पैकेट में गांजा पाया. इसकी सूचना सीओ एडी टोप्पो को दी गई. उनके निर्देश पर 10 पैकेट गांजा सहित दुघर्टनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए थाना लाया गया. साथ ही वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही थी. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-information-about-medical-field-opportunities-given-to-students/">गिरिडीह

: विद्धार्थियों को दी मेडिकल क्षेत्र के अवसरों की जानकारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही