Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : विश्व साइकिल दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली साइकिल रैली

Barhi : बरही में विश्व साइकिल दिवस के मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से साइकिल रैली निकाली गई. रैली की शुरुआत उपाधीक्षक डॉ. पी ज्ञानी ने साइकिल चलाकर की. यह रैली बरही चौक से होते हुए लोगों को स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश देते हुए वापस अस्पताल परिसर पहुंची. विश्व साइकिल दिवस पर डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्णय पर तीन जून 2018 से दुनियाभर में साइकिल दिवस मनाया जाने लगा है. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर लोगों को जागरूक करना है. हर दिन साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. मौके पर उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए लोगों से हर दिन साइकिल चलाने की अपील की. इस रैली में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे, प्रह्लाद कुमार, अमित कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पलामू:">https://lagatar.in/palamu-bike-riding-criminals-set-jcb-machine-on-fire/">पलामू:

बाइक सवार अपराधियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही