Search

बरही: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

Barhi : बरही के धनवार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने धनवार पंचायत के पैक्स भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया. जिसमे पंचायत के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सहिया, जलसहिया, एएनएम, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ सीआर इंदीवर ने कहा कि यह प्रखंड की पहली पंचायत है, जहां नियमित कार्यक्रम कर नागरिकों को जागरूक किया जाता है. इस पंचायत के मुखिया इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hazaribagh-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांधी जी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण करने का प्रयास किया था. इसी उद्देश्य से पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की गई. परंतु आज यह पूर्ण सफल नहीं हो पा रहा है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और जनता दोनों को जागरूक होना होगा. पंचायती राज दिवस पर मुखिया ने जर्जर पंचायत भवन को दो माह के अंदर दुरुस्त करने की घोषणा की. साथ ही यह भी कहा कि अगली बैठक पंचायत सचिवालय में ही होगी. कार्यक्रम के अंत में 100 से भी अधिक लोगों को सम्मानित किया गया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया और संचालन ब्रह्मदेव यादव और अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रामसहाय महतो, नेत्री ममता देवी, पंसस संतोषी कुमारी, उपमुखिया दामोदर प्रसाद, वार्डसदस्य रंजना देवी, राजन प्रसाद, बीओआई शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद, पीओ रोहित कुमार, राजस्व कर्मचारी त्रिलोकी प्रसाद, जनसेवक उपेंद्र कुमार, शिक्षक अफरोज आलम, वार्ड सदस्य रंजना देवी, राजन कुमार, मोनिका देवी, चांदनी कुमारी, रुकैया खातून सहित पंचायत की सहिया, जलसहिया, किसान मित्र, समाजसेवी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rccf-of-forest-department-flagged-off-the-awareness-vehicle/">जमशेदपुर

: वन विभाग के आरसीसीएफ ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp