Search

 
 
 

बरही: नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, फांकाकशी में कृषक मित्रों का गुजरा नवरात्र

 
Barhi : प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से कृषक मित्रों का दशहरा फांकाकशी में गुजरा. पिछले एक साल से उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है. इसके लिए कई बार सरकार को भी ज्ञापन दिया गया. विधायक को भी ज्ञापन दिया गया, पर कोई हल नहीं निकाला. वे कई सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-celebration-of-navratri-even-in-rural-areas-hope-of-fulfillment-of-wishes-from-mother/">हजारीबाग

: ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र का उल्लास, मां से मनोरथ पूरे होने की आस

बरही में 62 किसान मित्र हैं कार्यरत

प्रोत्साहन राशि एवं अन्य मांगों को लेकर बरही, हजारीबाग समेत राज्य भर के कृषक मित्र पिछले कई सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बरही प्रखंड में कुल 62 किसान मित्र कार्यरत हैं. सभी के बच्चे इस आशा में नवरात्र फांकाकशी में गुजार रहे हैं कि शायद दीवाली और छठ अच्छे से कट पाए. प्रखंड के कृषक मित्र सुरेंद्र पासवान, सुरेश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, बहादुर पासवान, सुनीता देवी, संजू देवी, राजेंद्र प्रसाद, रूबी कुमारी, सियाराम यादव, रघुवीर यादव आदि सहित कई किसान मित्रों ने बताया कि सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैया के कारण सभी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kisan-mahasabha-burnt-effigy-of-pm-modi/">गिरिडीह

: किसान महासभा ने पीएम मोदी का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही