Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : पुलिस की पिटाई से पत्रकार घायल, उचित कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
पत्रकार संघों ने की घायल पत्रकार से मुलाकात दोषी पुलिसकर्मी पर प्राथमिकी करने की मांग Barhi : बरही में रविवार की रात पुलिस की पिटाई से पत्रकार सोमनाथ शर्मा घायल हो गए. इस बारे में कोनरा पंचायत भवन में सोमवार को स्थानीय पत्रकारों की बैठक अनुमंडल पत्रकार परिषद के मुख्य संरक्षक जावेद इस्लाम की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड समेत जिले के सभी पत्रकारों ने पुलिस पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की. साथ ही थाने में लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई. सदर अस्पताल में भर्ती पत्रकारों से मिलने विभिन्न संगठनों के पत्रकार गए. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-two-killed-one-injured-due-to-thunderbolt/">बालूमाथ

: व्रजपात से दो लोगों की मौत, एक गंभीर, रिम्स रेफर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ppp-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पुलिस युवक की कर रही थी पिटाई, पत्रकार ने पूछा तो पुलिस ने उसे ही पीट डाला

भुक्तभोगी पत्रकार सोमनाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात हजारीबाग रोड में रात करीब 9.30 बजे पेट्रोलिंग में निकली पुलिस कुछ युवकों की पिटाई कर रही थी. उसे देखकर भुक्तभोगी पत्रकार ने पुलिस से पिटाई का कारण जानना चाहा. इस बात पर पेट्रोलिंग में शामिल पुलिसकर्मी ने पत्रकार की पिटाई कर दी. इससे उनका सिर फट गया. पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवा कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है. इस कार्रवाई के विरुद्ध स्थानीय पत्रकार सहित अनुमंडल व जिले के सभी पत्रकारों ने एसडीपीओ और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी से उचित कारवाई की मांग की है. साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी करने की गुहार लगाई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/pppp-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-police-arrested-absconding-accused-of-sexual-exploitation/">धनबाद:

झरिया पुलिस ने यौन शोषण के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने दिया आश्वासन, डीएसपी करेंगे जांच

एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि पेट्रोलिंग पुलिस की ओर से पत्रकार के साथ की गई मारपीट मामले की जांच डीएसपी नजीर अख्तर करेंगे. यह निर्देश एसपी ने एसडीपीओ को देते हुए दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है. रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ppp-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही