Barhi : बरही के डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य समाज के महान सपूत महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन से हुई. जिसमे विद्यालय के प्राचार्य एके सिंह सहित सभी शिक्षकों ने महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ नमन किया. प्राचार्य ने कहा कि महात्मा हंसराज स्वामी दयानंद सरस्वती के सच्चे शिष्य थे. वह तप, त्याग और निष्ठा के साक्षात प्रतिबिंब थे. स्वामी दयानंद के दिखाये रास्ते पर चलते हुए डीएवी की आधारशिला रखी. डीएवी में बतौर प्रथम प्राचार्य उन्होंने पूरे देश में वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा की नींव रखी. कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, नरसिंह शर्मा, विजय कुमार, सुधीर कुमार आदि शिक्षकों ने भी अपने विचार रखते हुए बच्चों से महात्मा हंसराज की तरह त्याग और प्रेम की भावना को सीखने की बात कही. संगीत शिक्षक दीपक कुमार और अमित कुमार चतुर्वेदी ने मधुर भजन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिन्हा ने किया. अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षा के साथ विश्व कल्याण का बीड़ा उठाने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, कार्यालय कर्मी और ग्रुप डी के कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-parents-are-using-gamchha-to-protect-children-from-hit-web/">किरीबुरू
: बच्चों को हिट वेब से बचाने के लिए अभिभावक कर रहे गमछा का उपयोग [wpse_comments_template]
: बच्चों को हिट वेब से बचाने के लिए अभिभावक कर रहे गमछा का उपयोग [wpse_comments_template]
Leave a Comment