Search

 
 
 

बरहीः सांसद जयंत सिन्हा के वनभोज में नहीं पहुंचे मनोज यादव

 
Barhi : बरही में राजनेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन की जंग छिड़ी है. सभी राजनेता खुद को मजबूत साबित करने में जुट गए हैं. ऐसा ही दृश्य बरही की कुछ डपोक पंचायत के चतरो में आयोजित भाजपा के वनभोज सह मिलन समारोह में देखने को मिली. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद जयंत सिन्हा ने विपक्ष की जमकर खिंचाई की. आईएएस पूजा सिंहल का उदाहरण देते हुए कहा कि पदाधिकारियों की ओर से अवैध वसूली कर मंत्री और सीएम तक पैसे पहुंचाए जा रहे हैं. भ्रष्टाचार का बोलबाला है, पदाधिकारी बेकाबू हैं और जनता पीस रही है. वहीं भाजपा का पीठ थपथपाते हुए खुद को मजबूत स्थिति में बताया. कार्यक्रम में पूर्वी और पश्चिमी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे. हालांकि इस समारोह में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और उनके कई समर्थक नहीं रहे. इससे लोग कई तरह के मायने निकाल रहे थे. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/on-the-orders-of-the-cm-the-health-department-is-active-rt-pcr-lab-will-start-in-12-districts-from-january-7/">सीएम

के आदेश पर स्वास्थ्य महकमा एक्टिव, 7 जनवरी से 12 जिलों में RT-PCR लैब होगा शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही