Search

बरही : विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Barhi : बरही के रसोईया धमना की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत चौपारण के जगदीशपुर में हो गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 16 मार्च 2023 को हुई थी. लड़के से उसका प्रेम संबंध था और दोनों ने घर से भागकर शादी की थी. इस वजह से ससुराल वाले लड़की को पसंद नहीं करते थे. लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है. लड़की के मायकेवालों ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटका दिया गया है. मौत के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया था. मौत की सूचना पड़ोसियों ने दी. मामले को लेकर बरही पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है. जिसको लेकर जांच की जा रही है. वहीं ये मामला चौपारण थाना क्षेत्र का है, इसलिए चौपारण थाना को मामला हस्तांतरित किया गया है. प्राथमिकी भी वहीं दर्ज की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है. साथ ही युवक को चौपारण पुलिस को सुपुर्द किया गया. समाचार लिखे जाने तक किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया था. इसे भी पढ़ें: जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-pds-shopkeepers-will-protest-at-the-district-headquarters-on-june-05/">जामताड़ा

: 05 जून को जिला मुख्यालय पर पीडीएस दुकानदार करेंगे धरना-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp