Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही: अस्पताल में प्रसव व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर हुई बैठक

Barhi : बरही के अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्ञानी प्रकाश ने कर्मियों और डॉक्टरों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बताया गया कि प्रसव कक्ष में सभी सुविधाए उपलब्ध हैं. डॉ. अनुभा की निगरानी में नियमित प्रसव हो रहे हैं. ऐसे में लक्ष्य का सर्टिफिकेशन करवाने से अस्पताल की गुणवत्ता और सुविधाएं बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के साथ लगभग सभी प्रकार की आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध है. ऐसे में मरीजों को कोई परेशानी न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखें. बैठक में उन्होंने सभी चिकित्सकों से उनकी समस्याओं और कमियों से सबंधित जानकारियां ली. साथ ही बीपीएम नारायण राम को पूरी सूची तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में सर्जन डॉ. शारिक, ईएनटी डॉ. शाजिया, डॉ नैंसी, डॉ अमन, प्रधान लिपिक पंकज आजाद, एचएम सुधांशु कुमार, अकाउंटेंट प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे.

विशेषज्ञ चिकित्सकों का समय सारिणी जारी

बरही अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. ज्ञानी ने बताया कि सर्जन डॉ. शारिक गुरुवार से शनिवार, ईएनटी (नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ) डॉ. शाजिया शुक्रवार और शनिवार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार सोमवार से बुधवार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार हर दिन अपनी सेवा दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-boring-done-tank-installed-still-water-supply-is-stalled/">हजारीबाग:

हो चुकी बोरिंग, लग गई टंकी, फिर भी ठप है जलापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही