Barhi : बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने गुरुवार को जीतपुर पीसीसी पथ शिलान्यास किया. फिर धोबघट में ग्रामसभा की गई. यहां मतदान केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव लिया गया. विधायक ने बताया कि गिद्दा से पिंडवा धोबघट होते हुए परसातरी तक कुल पांच किमी, रुद्धुकला जीतपुर से नरसिंहवा परसातरी तक कुल 12 किमी और कुटमा से पंडरा टोला होते हुए धोबघाट के परसातरी तक कुल तीन किमी तक सड़क निर्माण वन विभाग से कराने की बात कही. वहीं वन विभाग की संपत्ति की सुरक्षा के लिए वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया. मौके पर बीडीओ सीआर इंदीवर, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, रेंजर कमलेश सिंह, अमर कुमार सिंह सहित पीसीसी डेलीगेट्स सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व विस मीडिया प्रभारी डॉ निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान अंसारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बीबीसी">https://lagatar.in/eds-action-against-bbc-congress-furious-said-the-voice-of-the-press-is-being-suppressed/">बीबीसी
के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस भड़की, कहा, प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है [wpse_comments_template]
बरही : विधायक ने की ग्रामसभा, जीतपुर पीसीसी पथ शिलान्यास किया

Leave a Comment