Search

बरही : विधायक ने स्वास्थ्य उपकेंद्र और विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

Barhi : विधायक उमाशंकर अकेला ने सोमवार को बरही की रानीचुआ पंचायत के जीतपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र और कोल्हुआकला के बेला में विद्यालय भवन का शिलान्यास किया. उपस्वास्थ्य केंद्र को 55वें वित्त से बनाया जाना है, जिसकी प्राक्कलित राशि 55 लाख रुपए है. मौके पर विधायक ने कहा कि पंचायत में हर सुविधा बहाल हो, गांववासियों को सरकारी योजनाओं का हर संभव लाभ मिले, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मन्नान वारसी, मुखिया मूर्ति देवी, उप मुखिया किरण कुमारी, संवेदक दीनानाथ यादव, जगदीश यादव, मनोज मंडल, राजेंद्र सिंह, जगदेव यादव, रवि कुमार, सदीक अंसारी, राजदेव यादव, चरखू सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dc-reviews-mission-amrit-sarovar-emphasis-on-increasing-underground-water-level/">लातेहार

: डीसी ने ‘मिशन अमृत सरोवर’ की समीक्षा की, भूमिगत जलस्तर बढ़ाने पर जोर

स्कूल भवन 1.14 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा

वहीं बेला के विद्यालय भवन को डीएमएफटी मद से 1.14 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा. शिलान्यास के अवसर पर कोल्हूआकला में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव, मुखिया मंगलदेव यादव, पूर्व विधायक सह 20सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य रघुवीर यादव, संवेदक अमरेंद्र कुमार यादव आदि सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-registers-fir-against-rolls-royce-british-aerospace-in-corruption-case/">सीबीआई

ने भ्रष्टाचार के मामले में रोल्स-रॉयस, ब्रिटिश एयरोस्पेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//