Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने कहा आदिवासियों को दिलाएंगे वन पट्टा

Barhi : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खोड़ाहरहर पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र जतराटाँड़ में आदिवासी समाज के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सह विस निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला, एसडीओ पूनम कुजुर, एसडीपीओ नाज़िर अख्तर, बीडीओ क्रिस्टिना रिचा इंदीवर, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, प्रमुख मनोज रजक, बरही मध्य जिप प्रत्याशी मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, पदमा थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम अध्यक्ष मगदली बाड़ा की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में अतिथियों को आदिवासी झूमर के द्वारा स्वागत किया गया. मौके पर विधायक ने स्वयं मांदर बजाकर आदिवासी समाज की हौसला अफजाई की. इसे भी पढ़ें- राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-in-rajnagar-the-congress-party-took-out-the-pride-of-independence/">राजनगर

: राजनगर में कांग्रेस पार्टी ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/barhi-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" />

आदिवासियों के विकास के लिए संकल्पित है सरकार- विधायक

 कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि वह और उनकी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित है. उन्होंने बताया कि पहली बार विधायक बनने के बाद जतराटांड़ आने का रास्ता पूर्व मुखिया बीना उराँव के द्वारा निर्माण करवाया गया था. परंतु उनके चुनाव हारते ही विकास का कार्य अवरुद्ध हो गया. उन्होंने आश्वस्त किया कि वन विभाग से एनओसी दिलवाकर भगवान बिरसा की मूर्ति व एक बिरसा भवन का वह निर्माण करवाऐंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 20 वर्ष से अधिक से रहने वाले आदिवासियों को वह वन पट्टा भी दिलाएंगे. मौके पर अब्दुल मन्नान वारसी, कुणाल कटरियार, उमेश पासवान, सचिव शीलमनी बेक, सानू उराव, सुरेंद्र उराँव, रोशन उराँव,  रंजीत मिंज, जगदीश उराँव, बोधन उराँव, सुरेंद्र एक्का, सुनील एक्का,  टिकेंद्र टोप्पो,  प्रकाश कच्छप, अशोक बाड़ा, अंजली एक्का, मुनिया लिंडा, अनीता लिंडा, लाल मुनी मिंज, कर्मिला टोप्पो, सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-bjp-sc-morcha-meeting-regarding-tricolor-campaign-at-har-ghar/">हजारीबाग:

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही