Search

 
 
 

बरही: गुरु पूर्णिमा पर साधकों ने योग गुरु को किया सम्मानित

 
Barhi : बरही में गुरु पूर्णिमा के मौके पर एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पतंजलि परिवार योग समिति हरिद्वार की ओर से यह समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पिछले दस सालों से योग की शिक्षा देने वाले जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने दीप जलाकर अपने गुरु को सम्मानित किया. उसके बाद साधकों ने जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह योग गुरु को सम्मानित किया. मौके पर सभी साधकों ने योग से मिलने वाले लाभ पर चर्चा करते हुए योग गुरु का आभार जताया. योग गुरु ने बताया कि माता-पिता संसार के पहले गुरु हैं, जिन्होंने इस दुनिया में चलना और बोलना सिखाया. ज्ञान देने वाले गुरु उसके बाद हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी गुरु कभी भी अपने साधकों का बुरा नहीं चाहते हैं. कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में पतंजलि परिवार योग समिति के प्रखंड प्रभारी नरेश यादव, योग शिक्षक दीपक कुमार सोनी, साधक नवल प्रसाद, रंजीत केशरी, मनोज कुमार राणा, दीपक कुमार गुप्ता, अमरेश सिंह, रोशन डी दास, रोहित कुमार, रितिक कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, रोहित कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-guru-purnima-celebrated-in-brahmarishi-shreevanand-sanyas-ashram/">घाटशिला

: ब्रह्मऋषि योगदानंद सन्यास आश्रम में मनाई गई गुरु पूर्णिमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही