Search

बरही : एसडीओ ने संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित दिए निर्देश

तिथिवार दी गई कार्यक्रमों की जानकारी पांच जनवरी 2024 को अंतिम रूप प्रकाशित की जाएगी फाइनल मतदाता सूची : एसडीओ Barhi : संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एसडीओ पूनम कुजूर ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक की. एसडीओ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर घूमकर मतदाता सूची पुनरीक्षित करने की बात कही. बताया गया कि इस कार्य के लिए 20 जुलाई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सभी बीएलओ को डोर-टू-डोर कैंपेन करना है. 22 अगस्त से 29 सितंबर तक बूथ स्तरीय कैंप, जिसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ने, त्रुटियों का सुधार करने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम हटाने के कार्य करने हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस

बैठक में ये रहे मौजूद

30 सितंबर से 16 अक्तूबर तक एक से आठ तक के प्रपत्र को पूरा करना, 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक शिकायतों और दावा प्रस्तुतिकरण, 26 दिसंबर तक शिकायत का निष्पादन, एक जनवरी से मतदाता सूची का औपबंधिक प्रकाशन और पांच जनवरी 2024 को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. बैठक में बीडीओ सीआर इंदीवर, सीडीपीओ नीलू कुमारी, पर्यवेक्षिका, पंचायत सेवक, बीएलओ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :प्रशासनिक">https://lagatar.in/speaker-held-a-meeting-regarding-the-training-of-administrative-officials/">प्रशासनिक

पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को लेकर स्पीकर ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp