Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : एटीएम मशीन के साथ चोरी गई सवारी गाड़ी लावारिस हालत में मिली

Advertisement
Advertisement
100 घंटा बीत जाने के बाद भी अपराधी गिरफ्त से बाहर 18 लाख 11 हजार 500 रुपये सहित एटीएम की हुई थी चोरी Barhi - 27 जुलाई को बरसोत चौक से एटीएम मशीन के साथ सवारी गाड़ी की चोरी हुई थी. अपराधियों के धर पकड़ को लेकर पुलिस की लगातार छानबीन में जुटी हुई है. इसी दौरान बीती शाम मुहर्रम के दिन बाईपास के समीप चोरी गयी गाड़ी लावारिस हालत में पुलिस को मिली. गाड़ी की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस पेट्रोलिंग को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी जब्त कर थाने ले लाई. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, परंतु खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका था. इसे भी पढ़ें :बच्चों">https://lagatar.in/situation-worrying-in-cases-of-child-trafficking-in-up-bihar-andhra-and-delhi-report/">बच्चों

की तस्करी के मामलों मे उप्र, बिहार, आंध्र और दिल्ली में हालात चिंताजनक : रिपोर्ट

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

बता दें कि बरही प्रखंड के करियातपुर स्थित एसबीअई एटीएम मशीन की चोरी हो गई थी. मामले के 100 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित डीवीआर रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ने वाले दो नकाबपोशों की तहकीकात की जा रही है. जीटी रोड बरही स्थित बरसोत चौक के पास मणिलाल चौधरी के मकान में संचालित एसबीआई की एटीएम मशीन सहित वहीं बगल में खड़ी सवारी गाड़ी जेएच 48 7707 को चोर ले उड़े थे. एटीएम में 18 लाख 11 हजार 500 रुपए थे. घटना बुधवार की रात करीब 12.30 बजे की बताई गई थी. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/led-by-the-bjp-district-vice-president-and-dhanwar-mukhiya-hundreds-of-villagers-surrounded-the-police-station/">भाजपा

जिला उपाध्यक्ष और धनवार मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरा बरही थाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही