Barhi : डायरिया मुक्त अभियान के तहत अनुमंडलीय अस्पताल बरही में सोमवार को आईसीडीएफ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम के तहत 17 जून तक 36000 बच्चों को जिंक टैबलेट और ओआरएस देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए बरही और पदमा प्रखंड में कुल 16 क्लस्टर बनाए गए हैं. बरही में कुल 244 सहिया आठ कलस्टर के माध्यम से घर-घर जाकर दवा देंगी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी और सीडीपीओ नीलू देवी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में बरही और पदमा प्रखंड के सहिया और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बरही">https://lagatar.in/barhi-target-to-plant-50-thousand-saplings-on-world-environment-day/">बरही
: विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
के मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम [wpse_comments_template]
: विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को डायरिया मुक्त करना - डीएस
इस मौके पर डीएस ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को डायरिया मुक्त बनाना है. इसका मुख्य कारण डिहाइड्रेशन है, जो बच्चों में ज्यादातर देखे जाते हैं. ऐसे में ओआरएस का घोल पिलाना अतिआवश्यक है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस और जिंक टैबलेट मुफ्त दिए जा रहे हैं. उन्हें 14 दिनों तक आधी गोली खिलानी है. वहीं छह वर्ष से ऊपर वाले बच्चों को एक गोली खानी है. गर्भवती और दो माह से नीचे के बच्चों को यह दवाई नहीं खानी है. इस अभियान को सफल बनाने में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपने केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाने में मदद करेंगी. साथ ही अभिभावकों सहित बच्चों को हैंड वाश, साफ-सफाई आदि की जानकारी देंगी. सीडीपीओ ने बताया कि बीमारी से बचने के लिए सफाई सबसे बड़ा समाधान है. कार्यक्रम में बीपीएम नारायण राम, सुधांशु कुमार सहित एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी और सहिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -डायबिटीज">https://lagatar.in/diabetic-patients-can-also-eat-mangoes-to-their-hearts-content-bihars-farmer-grows-sugar-free-mangoes/">डायबिटीजके मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम [wpse_comments_template]
Leave a Comment