Search

 
 
 

बरही : जिन पर था विश्वास, उसी ने छोड़ा साथ

 
मनोनयन के 24 घंटे के अंदर 25 में चार विधायक प्रतिनिधियों ने दिया इस्तीफा मनोनयन के पहले विचार-विमर्श नहीं करने का आरोप Barhi : बरही विधायक सह झारखंड विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव ने रविवार को प्रखंड और अनुमंडल कार्यों की देखरेख के लिए विभिन्न 17 विभागों के लिए 25 प्रतिनिधियों का मनोनयन किया था. इसमें 24 घंटे के अंदर चार नवमनोनीत प्रतिनिधियों ने विधायक को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया. इस्तीफा पत्र सौंपने वालों में बाल विकास विभाग के मनोहर यादव, अनुसूचित जनजाति विभाग के वीणा उरांव, पेयजल स्वच्छता विभाग के मनोज कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं. प्रतिनिधियों ने इस्तीफा पत्र में स्पष्ट किया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से उनके मनोनयन की जानकारी उन्हें मिली. पूछे जाने पर अनुसूचित जनजाति के मनोनीत प्रतिनिधियों ने बताया कि मनोनयन के पूर्व उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. नाराज प्रतिनिधियों ने इस्तीफा का मुख्य कारण अपने निजी कार्य और वर्तमान दायित्वों में व्यस्तता को बताया. ऐसे में वह विधायक के सौंपे दायित्व को निभाने में असमर्थता बताई. इस कारण पद से इस्तीफा देने की बात कही. इसे भी पढ़ें :परिवारवादी">https://lagatar.in/familyist-parties-are-a-stigma-on-democracy-it-is-necessary-eradicate-them-babulal/">परिवारवादी

दल लोकतंत्र पर कलंक, इन्हें मिटाना जरूरी- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही