Search

 
 
 

बरही: महिला ने थाने में आवेदन देकर मारपीट और छिनतई का लगाया आरोप

 
Barhi : बरही स्थित धोबीटोला की रहने वाली महिला अनुसुईया देवी ने थाने में आवेदन देकर मारपीट, छिनतई और अभद्र आचरण करने का आरोप लगाया है. आवेदन में शिकायत की गई है कि सोमवार की सुबह जब वह गया रोड स्थित दशरथ साव की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण में मजदूरी कर रही थी. उसी दौरान धनबाद रोड निवासी रमेश केसरी और उनके बेटे अभिषेक केसरी ने उनके साथ मारपीट कर उनका बटुआ छीन लिया. वहीं उनके साथ अभद्रता भी की गई. महिला ने आवेदन के माध्यम से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं मामले को लेकर जब रमेश केसरी से बात की गई तो उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि शिकायत करने के लिए महिला को उकसाया गया है. बहकावे में आकर महिला अनर्गल बयान दे रही है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच गहनता और निष्पक्षता से करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-of-rohtas-district-caught-two-accused-of-murder-from-bhuli/">धनबाद:

रोहतास जिले की पुलिस ने भूली से हत्या के दो आरोपियों को पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही