Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही: तिलैया डैम में होगा खिलाड़ियों का महाजुटान, राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता होगी आयोजित

Barhi : बरही का जवाहर घाट एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है. यहां तिलैया डैम में खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा. झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 मई से झारखंड का पहला और 25 मई से 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से हजारों खिलाड़ी बरही आएंगे. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 1200 और 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 2200 प्रतिभागी शामिल होंगे. यह जानकारी देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी. प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के राज्य सचिव सेवानिवृत आईएएस बीसी ठाकुर, जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, जिला सचिव समीर कुमार अम्बष्टा, संरक्षक आलोक कुमार और संतोष प्रसाद शामिल थे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-in-the-case-of-rape-and-murder-of-a-teenager-the-mob-surrounded-the-kaliaganj-police-station-set-it-on-fire/">पश्चिम

बंगाल : किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, भीड़ ने कालियागंज थाना घेरा, आग लगा दी,लाठीचार्ज

महिला और पुरुष दोनों के लिए होंगे अलग ग्रुप

मुख्य संरक्षक ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो सौ, पांच सौ, एक हजार, पंद्रह सौ और दो हजार मीटर की दूरी के लिए आयोजित किए जाएंगे, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग ग्रुप में होंगे. इसके साथ ही महिला और पुरुष के विजयी प्रतिभागियों के लिए मिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रत्येक श्रेणी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए टीम चयनित किए जाएंगे. इसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ 21 मई को होगा.

गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगे एक लाख रुपए

मुख्य संरक्षक ने बताया कि राज्यस्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख, सिल्वर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 75 हजार और ब्रॉन्ज टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 50 हजार रुपया सरकार की ओर से दी जाएगी. राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी ही भाग ले पाएंगे. राज्य स्तरीय मैच में सफल खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे.

राष्ट्रीय ड्रैगन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगे डेढ़ लाख नकद

मुख्य संरक्षक ने बताया कि यह भी बताया कि 25 मई से 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन प्रतियोगिता प्रारंभ होगी, जो राज्यस्तरीय गेम की तरह ही विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होंगे. इसका समापन 27 मई को पुरस्कार वितरण के साथ होगा. उन्होंने बताया कि 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी गोल्ड मेडलिस्ट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को डेढ़ लाख नकद, सिल्वर मेडलिस्ट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख नकद और ब्रॉन्ज विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 75 हजार नकद दिए जाएंगे. गेम में 22 और 10 सदस्यों वाले दो विभिन्न ग्रुप शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें -गैर">https://lagatar.in/central-government-does-not-want-to-allow-non-bjp-governments-to-work-supreme-court-should-take-cognizance-jmm/">गैर

भाजपाई सरकारों को काम करने नहीं देना चाहती केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले : झामुमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही