Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही: रोहित हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

Barhi : बरही थाना अंतर्गत मलकोको पंचायत के चतरो के रोहित पंडित हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने चौपारण थाना के बारहमोरिया से गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ललित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार आरापियों में चतरो निवासी सेवा पंडित, सीताराम पंडित और सीताराम पंडित की पत्नी मनीषा पंडित शामिल हैं. तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है.

3 मई को की गयी थी रंहित पंडित के साथ मारपीट

बता दें कि तीन मई को चतरो के बासुदेव पंडित के बेटे रोहित पंडित के साथ मारपीट की गई थी. जिसके बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को रोहित की मौत रांची में हो गई थी. युवक के लिखित आवेदन के आधार पर तीन मई को ही इन तीन आरापियों के अलावा अन्य सात सहित कुल दस लोगों पर मारपीट से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था.

रात में शव के साथ विधायक ने भी किया था प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार देर रात तक स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में मृतक के परिजन व ग्रामीण शव के साथ थाने में प्रदर्शन करते रहे. एसडीपीओ नाजिर अख्तर के आश्वासन के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे परिजन शव को थाना से लेकर गए जिसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र बैठा, चंदन कुमार साव, लक्ष्मण बोबोंगा, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार महतो, राजा राम हांसदा, महिला चौकीदार पुनिया मसोमात सहित थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-inspected-kumardungi-plus-two-high-school-and-kgbv/">चाईबासा

: कुमारडुंगी प्लस टू उच्च विद्यालय व केजीबीवी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही