Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरहीः ग्रामीणों ने नि:शुल्क बिजली मीटर लगाने में अवैध वसूली का लगाया आरोप

Barhi : बिजली विभाग ने निःशुल्क बिजली मीटर लगाने के लिए एवन कंपनी के साथ करार किया है. करार के अनुसार, कंपनी को उपभोक्ताओं के घर में निःशुल्क मीटर कनेक्शन लगाना है. बावजूद लखना के ग्रामीणों ने कंपनी पर मीटर लगाने में प्रति कनेक्शन दो सौ रुपये की वसूली का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कंपनी की ओर से कुछ ही लोगों के घर में मीटर लगाया गया है. कई घरों में अब तक कनेक्शन मीटर नहीं दिये गए हैं. इसे पढ़ें-‘परीक्षा">https://lagatar.in/painting-competition-under-pariksha-pe-charcha-program-shivam-kumar-topped/">‘परीक्षा

पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे अव्वल
मामले को लेकर कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने कहा कि स्टॉक में मीटर नहीं था. कंपनी को मीटर उपलब्ध हो गया है. शीघ्र मीटर लगाए जाएंगे. कनेक्शन के नाम पर एक पैसा नहीं लेना है. शिकायत आने पर कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं एवन कंपनी के राहुल कुमार ने बताया कि मीटर उपलब्ध हो गया है. मंगलवार से लगाया जाएगा. अवैध वसूली के संबंध में उन्होंने कहा कि कनेक्शन में पैसे नहीं लगते हैं. मिस्त्री की ओर से कुछ पैसे लिए जा रहे हैं. जिसकी शिकायत मिल रही है. इसे भी पढ़ें- 71वीं">https://lagatar.in/71st-national-volleyball-championship-jharkhand-volleyball-teams-training-camp-begins/">71वीं

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता : झारखंड वॉलीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही