Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : गुजरात से छह दिनों के बाद आया ग्रामीण का शव

Barhi : बरही स्थित निवासी राजन दास गुजरात के अहमदाबाद जिला के मेसाना में हाय गणेश स्टील प्लांट में काम करते थे. बीते मंगलवार को उनका निधन हो गया था. निर्धनता के कारण परिजन मृतक का शव लाने में असमर्थ थे. कंपनी का मालिक परिजनों से मृतक को दिए एडवांस की राशि वापस देने के बाद शव देने की बात कह रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी सेना ने मृतक के पिता त्रिभुवन दास से संपर्क कर पूरी जानकारी भीम आर्मी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मख्वाना को दी. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dr-ajit-kumar-sinha-became-vice-chancellor-in-charge-of-vinoba-bhave-university/">हजारीबाग

: डॉ अजीत कुमार सिन्हा बने विनोबाभावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति

भीम आर्मी ने प्रदेश सरकार से दिलवाई आर्थिक सहायता

संगठन ने धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाई और झारखंड सरकार की मदद से छह दिनों के बाद मृतक का शव पैतृक गांव दुलमहा पहुंचा. यहां भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया. इस कार्य के लिए प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी टीम का आभार जताया. अंतिम संस्कार में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सहित जिला सचिव राहुल अंबेदकर, अनिल कुमार, राजेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, दशरथ रविदास, गोपी दास, किट्टू दास, रामदेव रविदास, डमरू कुमार, अशोक दास, दिनेश कुमार, नकुल दास, बसंत दास, मनोज दास, जागेश्वर दास, तुलसी गणेश, अरुण, मुकेश समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-siege-of-satgawan-police-station-demanding-arrest-of-murder-accused/">कोडरमा

: हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सतगावां थाना का घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही