Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : नए इंस्पेक्टर का स्वागत, थानेदार को दी गई विदाई

Barhi : बरही में शुक्रवार को नए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार का स्वागत और स्थानांतरित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार को विदाई दी गई. नए इंस्पेक्टर ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाना और लोगों के बीच पुलिस की साख और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी. वही स्थानांतरित इंस्पेक्टर ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने हमेशा प्रयास किया कि किसी भी मामले में निर्दोष नहीं फंसे और दोषी बचे नहीं. उन्होंने यहां के प्रबुद्धजनों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. समारोह में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, सदस्य रंजीत पांडेय, अब्दुल इम्तियाज, समाजसेवी तौकीर रजा, प्रो हीरामन साहू, अशोक सिंह, अफताब कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी, फिरदौस खान, मनोज रविदास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा आरबीआई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही